मंडल विश्वविद्यालय के अधिषद चुनाव का परिणाम घोषित, जानिए कौन-कौन हुए विजयी

मंगलवार को अभिषद् चुनाव का परिणाम घोषित हुआ और सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। यहाँ पूर्व में ही पांच प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 


अंगीभूत महाविद्यालय से शिक्षक ग्रुप ए में सामान्य कोटि के नरेश कुमार और ग्रुप बी अनुसूचित जाति कोटि में जवाहर पासवान को विजयी होने का प्रमाण-पत्र दिया गया। 

संबद्ध महाविद्यालय से शिक्षक सामान्य वर्ग में गणेश प्रसाद यादव एवं नुर जहा बेगम और अन्य पिछड़ा वर्ग में  हेमकान्त यादव निर्विरोध विजयी हुए थे ।

मतगणना में शिक्षकों के डाले गये कुल मतों की संख्या 660 थी। इनमें वैध मत 567 थे। मतगणना के बाद अधिषद् चुनाव में आठ सीटों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे । शिक्षक ग्रुप बी (सामान्य कोटि) में पांच सीट के लिए  सर्वाधिक ग्यारह उम्मीदवार थे। 

इनमें अजय कुमार कॊ 96, बिपीन कुमार सिंह  कॊ 88, कामेश्वर कुमार कॊ 86,  कमलेश प्रसाद सिंह कॊ 86 एवं अरूण कुमार खां कॊ 79मत मिला और ये  विजयी हुए।

पराजित अन्य प्रत्याशियों में बी. के. ओझा को 78, विनोदानंद ठाकुर को 59, दिलीप कुमार यादव को 36, अशोक कुमार  को 39 एवं अरबिन्द कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए।

 शिक्षक ग्रुप बी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में  दो सीट के लिए सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। इनमें अरविंद कुमार  193 मत एवं शैलेश्वर प्रसाद 121 मत प्राप्त  कर  विजयी हुए।

पराजित प्रत्याशियों में देव नारायण साह  को 112, सुनील कुमार यादव  को 92, मोख्तार आलम को  57, धनंजय कुमार यादव को 48 एवं इन्द्रदेव सिंह यादव  को 42 मत मिले।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी ग्रुप में एक सीट के लिए दो उम्मीदवार थे। इस वर्ग में कुल 693 मत डाले गये। 500 मत वैध थे। इनमें  प्रमोद कुमार 410 मत प्राप्त कर विजयी हुए। रमेश प्रसाद सिंह को 90 मत प्राप्त हुआ।
मंडल विश्वविद्यालय के अधिषद चुनाव का परिणाम घोषित, जानिए कौन-कौन हुए विजयी मंडल विश्वविद्यालय के अधिषद चुनाव का परिणाम घोषित, जानिए कौन-कौन हुए विजयी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 26, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.