पूर्व आपदा मंत्री डॉ. रेणू कुशवाहा एवं गत चुनाव में मधेपुरा
लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया और
पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये.
पूर्व मंत्री डॉ. रेणू कुशवाहा,
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विजय कुशवाहा एवं जदयू प्रदेश सचिव अमर सिंह
ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र टेमा भेला, परोकिया, कनटाही, परसाहा बाढ़ राहत शिविर बीरगांव, चतरा, सुखासन, सिसवा, महाराजगंज, बभनगामा, शाहपुर,
फुलवरिया, बिन टोली, जमुनिया
मुसहरी सिंदवारी, भवरा टोला, कल्याण
पट्टी, बलवा मुसहरी, तिरासी एवं
प्रखण्ड मुख्यालय ग्वालपाड़ा का जायजा लिया. शाहपुर पंचायत के फुलवरिया वार्ड नंबर-13
पहुंचने पर वहां के बाढ़ पीड़ित परिवार ने पूर्व मंत्री से शिकायत
किया कि मेरे यहां चल रहे बाढ़ राहत शिविर केन्द्र को पदाधिकारियों द्वारा बंद करा
दिया गया है. मौके पर पूर्व आपदा मंत्री डॉ. रेणू कुशवाहा ने पदाधिकारियों से इस
सम्बन्ध में बातें की और आश्वासन दिया कि जल्द शिविर केंद्र चालू करवा दिया जाएगा.
विजय कुशवाहा ने अंचलअधिकारी को निर्देश दिया कि फसल क्षति का
सर्वे करा कर रिपोर्ट सरकार को जल्द सोपें ताकि समय पर किसानों को उचित मुआवजा मिल
सके.
मौके पर पूर्व मुखिया मिथलेश कुमार मिठ्ठु, श्रवन झा, पूर्व पंसस
राम विलास मेहता, भाजपा महासचिव रणविजय चौधरी, प्रखंड जदयू छात्र अध्यक्ष सौरभ कुमार, दयानंद मेहता,
आशीष, जितेंद्र मेहता, भाजपा
नेता महादेव चौधरी, जिला युवा मंत्री, वरिष्ठ
नेता विवेकानंद सिंह, जदयु प्रदेश सचिव अमर सिंह, मुखिया सह प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कु मेहता, पुर्व मुखिया पिंटु मेहता, नीरज कुमार, प्रिंस कुमार, पप्पू मेहता, मिथलेश
मेहता, मनीकांत सिंह, कपिल देव यादव,बबलू कुमार, नवीन कुमार,पूर्व
पंसस सत्यनारायण मेहता,प्रोफ़ेसर सुरेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद
थे.
(नि.
सं.)
पूर्व आपदा मंत्री डॉ. रेणू कुशवाहा व विजय कुशवाहा ने ली बाढ़ पीड़ितों की सुधि
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 21, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 21, 2017
Rating:
