भारतीय जनता पार्टी
के महिला मोर्चा की तरफ से पूर्व आयोजित सम्मान समारोह को रद्द कर दिया गया है.
रविवार को आयोजित होने वाले इस समारोह को जिले में बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना
व्यक्त करते हुए रद्द किया गया है.
मधेपुरा भाजपा महिला
मोर्चा की अध्यक्षा मीनाक्षी बरनवाल ने मधेपुरा टाइम्स को इसकी जानकारी देते हुए
बताया कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का निर्देश है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों
का दौरा व निरीक्षण के अलावे अभी कोई अन्य कार्यक्रम न किया जाए.
श्रीमती बरनवाल ने
बताया कि ऐसी परिस्थिति में रविवार 27 अगस्त को मधेपुरा के जजहट सबैला में भाजपा
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती अनामिका सिंह का सम्मान समारोह भी नहीं
किया जा सकेगा. चूंकि इस बाढ़ में सूबे में जान-माल की अपूरणीय क्षति हुई है और
लगभग 400 लोगों की मृत्यु भी हुई है अत: संवेदना के आधार पर बाढ़ राहत कार्यों को और
गतिशील बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रतिबद्ध है तथा उक्त कार्यक्रम को रद्द
करती है. उन्होंने कहा कि सम्बंधित व्यक्तियों को इससे होने वाली असुविधा के लिए
महिला मोर्चा खेद प्रकट करती है.
(नि. सं.)
भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को होने वाले सम्मान समारोह को किया रद्द
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 26, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 26, 2017
Rating:
