सुपौल। सुपौल नगर परिषद मुख्य पार्षद के रूप में निवर्तमान मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी एवं उप मुख्य पार्षद पद पर किरण देवी निर्विरोध चुन ली गयी है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में नवनिर्वाचित वार्ड अध्यक्षों को निर्वाची पदाधिकारी की मौजूदगी में पहले उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। जिसके बाद मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ की गयी।
कुल 28 वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में मुख्य पार्षद के लिए अर्चना कुमारी एवं उप मुख्य पार्षद के लिए किरण देवी ने पर्चा दाखिल किया। जिसके विरूद्ध किसी भी वार्ड पार्षदों ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षदों ने निर्वाचित मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के पक्ष में अपना सहमति भी प्रदान किया।
वहीं जिले के अन्य दो नगर पंचायत में भी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संम्पन हुआ।
निर्मली अनुमंडल कार्यालय वेश्म में निर्मली नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर पार्षद दुलारी देवी एवं उपाध्यक्ष पद पर रंजीत नायक ने जीत दर्ज किया।
वहीं वीरपुर नगर पंचायत के लिए हुए निर्वाचन में निवर्तमान मुख्य पार्षद को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। वीरपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित पार्षदों ने मुख्य पार्षद पद पर मनोज कुमार भगत एवं उप मुख्य पार्षद पद पर रामशीला देवी को कमान सौंपी है।
सुपौल: दोबारा मुख्य पार्षद पद पर काबिज हुई अर्चना, चुनी गई निर्विरोध
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 10, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 10, 2017
Rating:

