मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में स्थानीय भाजपा के बूथ अध्यक्ष के आवास पर पंडित दीनदयाल
उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री सह भाजपा
नेत्री डा.रेणु कुशवाहा ने पार्टी का ध्वज फहराया।
इस मौके पर उन्होंने पंडित उपाध्याय के बताए मानवतावाद व उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर जब उनका अनुसरण करेंगे तो हम खुद भी मजबूत होंगे और पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके विजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विपीन कुमार, जिला महामंत्री शशि कांत झा,महादेव चौधरी,पूर्व प्रमुख माधुरी साहा मनोज मंडल, पिंटु मंडल, अतुल सिंह, कुंदन सिंह समेत अन्य उपस्थिति थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर पूर्व मंत्री ने फहराया पार्टी का ध्वज
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 06, 2017
Rating:
