

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मोहन
मंडल तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारी पार्टी का मुख्य मकसद ₹2000 के नए नोट जल्द बंद हो, सभी पार्टियों के नेताओं की
बेनामी संपत्ति
संपत्ति जप्त हो, सभी पार्टी को आरटीआई के दायरे में लाएं आदि
शामिल हैं. इन सभी चीजों की स्थिति जब तक सही नहीं होगी हमारी पार्टी आगे लगातार
उग्र आंदोलन करती रहेगी.

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता आज सुबह
से ही सक्रिय ढंग से मधेपुरा जिला मुख्यालय में बस स्टैंड कॉलेज चौक कर्पूरी चौक तथा
अन्य शहर की तरफ से गुजरने वाले रास्तों को बड़े-बड़े वाहनों की मदद से बंद कर
दिया जिससे आप लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
इसी तरह जिले में अनेक प्रखंड
मुख्यालयों आदि जगहों पर भी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम को
अंजाम दिया. जिला मुख्यालय में इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार,
प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशा शर्मा, युवा परिषद
जिला अध्यक्ष अनिल अनल, सांसद प्रतिनिधि राम कुमार यादव, युवा परिषद जिला
उपाध्यक्ष रामचंद्र यदुवंशी, तरुण कुमार मुखिया. बीके आर्यन युवा शक्ति, विमल
किशोर गौतम, कौशल यादव, प्रिंस गौतम, निर्मल यादव, सीताराम यादव, मो० मार्शल,
मिथिलेश कुमार यादव, पंकज कुमार, भानु प्रताप, राजा जी, मिथुन यादव, देवाशीश पासवान,
शैलेंद्र कुमार,रोशन कुमार, आलोक कुमार, राधे यादव, मुनीम जी, प्रेम सागर खुशखुश,
आशीष यादव, दीपक, पिंटू, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, रोशन कुमार बिट्टू, यशवंत, आशीष कुमार
पप्पू, आकाश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज चक्का जाम किया और कहा कि यदि
सरकार हमारी मांगे नहीं मानते हैं तो आगे और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे.
मौके
पर कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार को अपनी गिरफ्तारी भी दी.
मधेपुरा: नोटबंदी के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का चक्का जाम असरदार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 22, 2016
Rating:
