मधेपुरा LIC अभिकर्ता संघ का संगठनात्मक चुनाव: ज्ञानचंद रस्तोगी बने अध्यक्ष तो रविन्द्र यादव हुए सचिव
LIC (Life Insurance of Corporation) की मधेपुरा शाखा में अभिकर्ता संघ के लिए हुए सम्मलेन और चुनाव में संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.रविवार को मंडल कार्यालय बेगुसराय के सचिव राम बहादुर पासवान तथा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश और चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय कार्यसमिति के राजेश कुमार मोहनका की उपस्थिति में हुए चुनाव में रविन्द्र कुमार यादव को मधेपुरा के लिए सचिव तथा ज्ञान चाँद रस्तोगी को अध्यक्ष चुना गया. जबकि अरविन्द कुमार यादव और राज किशोर राय उपाध्यक्ष, शंकर कुमार सिंह और पवन कुमार सिंह उप सचिव चुने गए. इसी तरह अनिल कुमार झा को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया.
मौके पर शाखा प्रबंधक वी.के. मंडल, विकास अधिकारी सुजीत कुमार एवं रौशन कुमार, मंडल संगठन सचिव संजय कुमार सिंह, सहरसा शाखाके सचिव एवं अध्यक्ष सुधीर सिंह, मधेपुरा शाखा के अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखे.
मधेपुरा LIC अभिकर्ता संघ का संगठनात्मक चुनाव: ज्ञानचंद रस्तोगी बने अध्यक्ष तो रविन्द्र यादव हुए सचिव
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 16, 2016
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 16, 2016
Rating:


No comments: