मधेपुरा जिले के मुरलीगंज के व्यवसायी विनोद बाफना
को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश के लिए
कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है.
भाजपा
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सैयद खालिद कमाल ने इस आशय का एक पत्र
लिखकर श्री बाफना से यह उम्मीद जताई है कि वे इमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का
निर्वहन करेंगे.
लंबे
समय से आरएसएस से जुड़े विनोद बाफना के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य के
रूप में मनोनयन पर भाजपा जिला पंचायती राज के अध्यक्ष आभाष आनंद झा, मुरलीगंज
भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष सुशील साह, नगर युवा अध्यक्ष मनोज
भगत, उपेन्द्र आनंद, इन्दर चंद बोथरा, विकास आनंद आदि ने उन्हें बधाई दी है. (नि० सं०)
विनोद बाफना बने भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति सदस्य
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 16, 2015
Rating:

No comments: