मधेपुरा के पूर्व सांसद सह राज्य सभा सदस्य शरद यादव
द्वारा भारत की महिलाओं पर राज्य सभा में की गई टिप्पणी को लेकर मधेपुरा जिला के
चौसा में कल शरद यादव का पुतला फूंका.
मिली जानकारी के अनुसार शरद यादव
की टिप्पणी को अपमानजनक मानते हुए चौसा थाना चौक पर भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष
मीरा देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने शरद यादव का पुतला फूंका. मौके पर मीरा
देवी ने कहा कि भारत की महिलाओं पर श्री यादव का अमर्यादित बयान लोकतंत्र पर कुठाराघात
के समान है. जिस देश में महिलाओं की पूजा की जाती है वहां शरद यादव का महिलाओं पर कटाक्ष
करना भारत की महिलाओं का अपमान करना है.
पुतला दहन
कार्यक्रम में भाजपा के उषा देवी, प्रमिला देवी, सुनिता देवी, मधुमिली देवी, सियादेवी, यदुनंदन यादव, बैद्यनाथ साह, जयकिशोर शर्मा, लोजपा नेता शशिभूषण सिंह
आदि शामिल थे.
महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर मधेपुरा में शरद यादव का पुतला फूंका
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 19, 2015
Rating:

No comments: