|एमटी रिपोर्टर|26 नवंबर 2013|
अपने स्थापना काल से ही भ्रष्टाचार के विवादों में
घिरा मधेपुरा का बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के कई भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जल्द
ही न्यायालय में मुकदमा दायर हो सकता है. बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में
यूजीसी स्रोत से प्राप्त राशि के व्यय में भ्रष्टाचार एवं उसपर उच्चस्तरीय
कार्यवाही की कमी को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष सह मधेपुरा व्यवहार
न्यायालय के अधिवक्ता राजीव जोशी ने अत्यंत ही चिंताजनक बताते हुए कहा है कि मंडल
विश्व विद्यालय को जब यूजीसी से सेक्शन 2 एवं 12 बी संबंधन प्राप्त हुआ तो लगा कि
इस गरीब वि०वि० का कायाकल्प होगा. किन्तु इसके विपरीत यह राशि भ्रष्ट अधिकारियों
के लिए वरदान साबित हो गया. इसके तहत पुस्तक खरीद एवं प्रयोगशालाओं के लिए खरीदे
गए उपकरण घटिया किस्म के प्राप्त किये गए और इसके एवज में वास्तविक राशि से कई
गुना अधिक भुगतान भी हुए. पर इस करोड़ों की हेराफेरी में आज तक प्राथमिकी भी दर्ज
नहीं हुई.
श्री
जोशी ने कहा है कि इस भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों एवं उन्हें संरक्षण देने
वालों ने यदि त्वरित कार्यवाही नहीं किया तो उनकी पार्टी विश्वविद्यालय में
महाधरना का आयोजन करेगी और साथ ही न्यायालय में मुकदमा भी दायर कर दिया जाएगा.
मंडल विश्वविद्यालय के भ्रष्ट अधिकारियों पर होगा न्यायालय में मुकदमा ?
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 26, 2013
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 26, 2013
Rating:

No comments: