|सुपौल से बबली गोविन्द| 27 अप्रैल 2013|
शनिवार का दिन सुपौल के लिए अशुभ साबित हुआ। तीन अलग-अलग
सड़· दुर्घटनाओं
में दो वृद्ध व एक महिला की मौत हो गयी। सरायगढ एन. एच. 57 पर उच्च विद्यालय भपटियाही के समीप
तेज रफ्तार से आ रही सवारी गाड़ी की चपेट में आने से 65 वर्षीय तेज नारायण मेहता की घटनास्थल
पर ही मौत हो गयी। मृतक अपने घर कल्याणपुर से भपटियाही वृद्धा पेंशन की राशि लेने आ
रहे थे। वहीं किशनपुर थाना अंतर्गत आसनपुर कुसहा मध्य विद्यालय स्थित एन. एच. 57
के पास बोलेरो की चपेट
में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क
जाम कर आक्रोश का इजहार किया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। थानाध्यक्ष ने बताया
कि महिला सर पर जलावन लेकर सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान बेलोरो ने महिला को कुचल
डाला। उधर, शाहपुर गांव में 65 वर्षीय शिवनारायण की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गयी।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए
अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है।
शनि महाराज ने सड़क दुर्घटना में तीन को लीला
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 27, 2013
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 27, 2013
Rating:

No comments: