राज ठाकरे का जलाया पुतला,कहा चले देशद्रोह का मुकदमा

रूद्र ना० यादव/03 सितम्बर 2012
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के इस बयान कि महाराष्ट्र में रह रहे बिहारी घुसपैठिये हैं, उनकी वजह से महाराष्ट्र में अपराध बढ़ा है और उन्हें वहाँ से भगाएंगे, पर जहाँ पूरे बिहार में लोग आक्रोशित हैं, वहीं आज मधेपुरा की सड़कों पर भी लोग राज ठाकरे के विरूद्ध उतर आये.पूर्व सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने आज राज ठाकरे के विरूद्ध जम कर नारे लगाये और पुतला दहन किया.आंदोलनकारियों का कहना था कि राज ठाकरे गंदी राजनीति कर रहे हैं और मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं.नारे लगते हुए पप्पू समर्थकों ने सरकार से मांग की कि राज ठाकरे पर देशद्रोह का मुकदमा चले.अगर राज ठाकरे पर सरकार कार्यवाही नहीं करती है तो हम लगातार आंदोलन करेंगे.साथ ही आंदोलनकारियों ने यह भी चेताया कि यदि राज ठाकरे की गलत बयानबाजी नहीं बंद हुई तो वे महाराष्ट्र में बनने तथा वहाँ से आने वाले सामानों का बहिष्कार करेंगे और उसे यहाँ बिकने नहीं देंगे.
राज ठाकरे का जलाया पुतला,कहा चले देशद्रोह का मुकदमा राज ठाकरे का जलाया पुतला,कहा चले देशद्रोह का मुकदमा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 03, 2012 Rating: 5

1 comment:

  1. jis tarah up aur bihar mein jati aur dharm pe aadharit rajniti hoti hai usi tarah mumbai mein bhasa ke adhar pe politics hoti hai...mns or shiv sena kalpnik dar dikha ke marathi bhasiyon ke vote leti hai.. Lekin hamein atma manthan karna chahiye ki kyun hum bahr ja ke etna mushkil kam karte hain aur phir bhi taane sunne padte hai...hamein jaldi hi viksit hona hoga...rojgar ke avsar banane honge...sabse pehle bihar ki badhti abadi ko rokna hoga jo pure desh mein sabse teji se badh raha hai..bihar ko iske liye kuch thosh kadam uthane honge.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.