कुमारखंड के अंचलाधिकारी पर मुकदमा

संवाददाता/०९ फरवरी २०१२
अपने अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ी तो अब जनता ने अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया.हाल के दिनों में जहाँ लोगों के द्वारा अधिकारियों के विरूद्ध कई मुक़दमे दायर किये गए हैं, वहीं इसी कड़ी में अब एक मुकदमा कुमारखंड के अंचलाधिकारी बिरेन्द्र कुमार और बेलाडी ओपी के प्रभारी शिवशंकर प्रसाद पर न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया गया है.रामपट्टी,कुमारखंड के भागवत यादव ने मुक़दमे में आरोप लगाया है कि जमीन के पारिवारिक विवाद में पहले अंचलाधिकारी ने उनके विरोधियों के आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया कि विवादित जमीन से सम्बंधित मुकदमा सिविल कोर्ट में चल रहा है.भूमि सुधार उप-समाहर्ता ने भी भागवत यादव के विरोधियों के आवेदन को खारिज किया था.इसके बावजूद पिछली २५ जनवरी को अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी विरोधियों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे और उसे जोत करवा कर विरोधियों के हवाले कर दिया.भागवत यादव के गिडगिडाने पर अंचलाधिकारी ने उसे डांट-डपट कर भगा दिया.
   देखा जाय तो भागवत यादव के द्वारा लगाये आरोप गंभीर किस्म के हैं और यदि पदाधिकारियों पर लगाये गए ऐसे आरोप सही पाए जाते हैं तो निश्चित रूप से जिले का निष्पक्ष विकास मुश्किल होगा.
कुमारखंड के अंचलाधिकारी पर मुकदमा कुमारखंड के अंचलाधिकारी पर मुकदमा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 09, 2012 Rating: 5

1 comment:

  1. Mai Bhagwat Yadav ji ko dhanyavad kahna chaunga, kumarkhand me ye ek nai bat nhi h block k adhikari aaj se nhi kafi purne samay se ye sb krte aaye h.anchala adhikari ka kam ka janch open roop se hana chahiye aur doshi ko dandit kia jana chahiye.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.