किरण पब्लिक स्कूल में 'राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा' के तहत मोबाइल की लत और सेहत पर विशेष व्याख्यान

मधेपुरा: किरण पब्लिक स्कूल में सोमवार को बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 8वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "बच्चों के खान-पान की आदतों और स्वास्थ्य पर स्क्रीन टाइम का प्रभाव" रहा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक व मुख्य वक्ता श्रीमती प्रियंका, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. बंदना मिश्रा, स्कूल के प्रबंध निदेशक अमन प्रकाश एवं प्राचार्य ओम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. बिमला कुमारी के मार्गदर्शन में बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रज्ञा कुमारी और श्रीमती प्रियंका ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किस तरह मोबाइल और टीवी का अत्यधिक उपयोग उनकी डाइट और मानसिक विकास को प्रभावित कर रहा है।
मुख्य वक्ता व गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक, श्रीमती प्रियंका ने 'स्क्रीन टाइम' के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोबाइल और टीवी की लत बच्चों की भूख और नींद को प्रभावित कर रही है, जिससे उनके सीखने की क्षमता कम हो रही है।
 डॉ. प्रज्ञा कुमारी ने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें जंक फूड के बजाय घर के बने पौष्टिक आहार का महत्व समझाया और समय पर सोने व सक्रिय रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंध निदेशक अमन प्रकाश ने कहा कि आज के समय में तकनीक का सही उपयोग जितना आवश्यक है, उसकी लत उतनी ही हानिकारक है। हमारा उद्देश्य बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है, जिसके लिए उन्हें डिजिटल दुनिया से बाहर निकलकर खेल के मैदान और किताबों से जुड़ना होगा।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका किरण प्रकाश ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। मोबाइल, टीवी, टैबलेट और कंप्यूटर हमारी दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं।
लेकिन जहाँ तकनीक हमें आगे बढ़ाती है, वहीं उसका अत्यधिक उपयोग हमें पीछे भी ले जा सकता है। अधिक स्क्रीन टाइम के कारण—
बच्चों की खाने की आदतें बिगड़ती हैं, फास्ट फूड और जंक फूड की ओर आकर्षण बढ़ता है,
शारीरिक गतिविधियाँ कम हो जाती हैं और सबसे महत्वपूर्ण— मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है
हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनाना है। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वे स्वस्थ हों। पोषण पखवाड़ा जैसे आयोजन बच्चों में अच्छी आदतों और सही खान-पान के प्रति चेतना जगाते हैं।
सत्र के अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के वरीय शिक्षक किशोर कुमार ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के पीआरओ दिलखुश कुमार, शिक्षक चंद्रशेखर पांडेय, अबु सूफयान, रूपेश कुमार, गौतम कुमार, धर्मावती सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
किरण पब्लिक स्कूल में 'राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा' के तहत मोबाइल की लत और सेहत पर विशेष व्याख्यान किरण पब्लिक स्कूल में 'राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा' के तहत मोबाइल की लत और सेहत पर विशेष व्याख्यान Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 21, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.