डीएम के निर्देश पर मुरलीगंज में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, मामला सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने का
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचल कार्यालय से अनुमंडल पदाधिकारी को भेजे गए प्रतिवेदन एवं स्थानीय आवेदन के आधार पर मामला सार्वजनिक रास्ते के अवरुद्ध होने से जुड़ा था। आवेदक मो. राशिद उर्फ चुत्रू ने आरोप लगाया था कि उक्त रास्ता, जो करीब 25 वर्षों से आम आवागमन के लिए उपयोग में है, उसे मो. रईस द्वारा ईंट, पत्थर व अन्य सामग्री रखकर बाधित कर दिया गया है। इससे आसपास के करीब 20 परिवार लोगों के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।
प्रशासनिक टीम ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित पक्षों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्ते पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
मौके पर मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मुरलीगंज अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते को लेकर विवाद था कुछ लोगों द्वारा रास्ते का अतिक्रमण किया गया था 15 परिवार रास्ते रास्ते से अवरुद्ध हो रहे थे अतिक्रमित रास्ते पर पत्थर और टीन के टट्टी लगाए गए थे. उसी के अनुपालन हेतु प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मुरलीगंज द्वारा अतिक्रमित लोगों को समझकर रास्ते को खाली करने की बात कही गई उन लोगों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह रास्ता खाली कर देंगे रास्ते से ईट पत्थर हटाने भी लगे थे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 22, 2026
Rating:


No comments: