कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक महिला के सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने से पूरा परिवार तथा समाज मजबूत होता है। उन्होंने लायंस क्लब मधेपुरा की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लायंस क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि “प्रोजेक्ट सखी” का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की आय में सहयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ जीवनयापन कर सकें।कार्यक्रम के दौरान चयनित महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। लाभार्थी महिलाएं पूर्व में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, जिससे वे तुरंत कार्य प्रारंभ कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त क्लब की ओर से कपड़ा, धागा एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की प्रारंभिक किट भी प्रदान की गई, ताकि महिलाओं को रोजगार आरंभ करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
लायंस क्लब द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में इच्छुक महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके।इस अवसर परआलोक कुमार लायन सचिव, लायन कोषाध्यक्ष, लायन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सहित क्लब के सभी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शराफ द्वारा किया गया।अंत में लायंस क्लब मधेपुरा ने अपने ध्येय वाक्य “We Serve” को दोहराते हुए समाज प्रोजेक्ट सखी” से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
लायंस क्लब मधेपुरा ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरित की सिलाई मशीनें
महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा संचालित स्थायी अभियान “प्रोजेक्ट सखी” के अंतर्गत आज जीवन सदन, मधेपुरा में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना था।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक महिला के सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने से पूरा परिवार तथा समाज मजबूत होता है। उन्होंने लायंस क्लब मधेपुरा की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।लायंस क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि “प्रोजेक्ट सखी” का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की आय में सहयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ जीवनयापन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान चयनित महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई। लाभार्थी महिलाएं पूर्व में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, जिससे वे तुरंत कार्य प्रारंभ कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त क्लब की ओर से कपड़ा, धागा एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की प्रारंभिक किट भी प्रदान की गई, ताकि महिलाओं को रोजगार आरंभ करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।लायंस क्लब द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में इच्छुक महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके।
इस अवसर परआलोक कुमार लायन सचिव, लायन कोषाध्यक्ष, लायन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सहित क्लब के सभी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शराफ द्वारा किया गया।अंत में लायंस क्लब मधेपुरा ने अपने ध्येय वाक्य “We Serve” को दोहराते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने का संकल्प व्यक्त किया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 10, 2026
Rating:


No comments: