अब बारी आपकी! बनायें मधेपुरा के राजशेखर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार..

मधेपुरा की धरती का पहला शख्स, जिसने वॉलीवुड में अपने गीतों से न सिर्फ लोगों का दिल जीता,बल्कि मधेपुरा के लिए अपने लगाव को प्रदर्शित कर मधेपुरा का नाम इस क्षेत्र में भी ऊँचा उठा दिया. तनु वेड्स मनु के गीत लोगों की जुबान पर क्या चढ़े, पहली फिल्म से ही दुनियां भर के मीडिया ने मधेपुरा के राजशेखर को हाथोंहाथ लिया.इनके लिखे गीतों की प्रशंसा जब शुरू हुई तो साल के अंत में अब बहुत सारे लोगों का ये भी मानना हुआ कि शायद मधेपुरा के राजशेखर ही इस वर्ष के भारतीय फिल्मों के सर्वोत्तम गीतकार हैं.
   अब जब बहुप्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है तो जाहिर है मधेपुरा के लोग अपनी धरती के राजशेखर को वोट करना चाहेंगे.और आपका वोट राजशेखर को दिला सकता है फिल्मफेयर बेस्ट लिरिसिस्ट यानी सर्वोत्तम गीतकार का सम्मान.वोटिंग की सुविधा इंटरनेट पर भी उपलब्ध है.इसके लिए खोलें इस साईट को: http://www.filmfare.com/awards/.
  इस वोटिंग में आपको दस विकल्प दिए गए हैं. 1.Best Film 2. Best Director 3.Best Actor Male 4. Best Actor Female 5.Best Actor Supporting Role Male 6. Best Actor Supporting Role Female 7. Best Music Director 8.Best Lyricist 9. Best Playback Singer Male 10. Best Playback Singer Female.
   ऊपर के विकल्पों में क्रमांक-८ पर आपको चुनना है: Raj Shekhar-Tanu weds Manu-Yu hi.
बाकी विकल्पों में भी आप चुन सकते हैं:1. के लिए  TANU WEDS MANU 2.Anand L. Rai-Tanu weds Manu 3. R.Madhavan-Tanu weds Manu 4. Kangna Ranaut - Tanu Weds Manu 5.Deepak Dobriyal-Tanu weds Manu 6.Swarn Bhaskar-Tanu weds Manu 7. Krsna - Tanu Weds Manu 8.Rajshekhar- Tanu weds Manu-Yu hi. 9.  Mohit Chauhan-Tanu Weds Manu -yun hi 10. sunidhi chawan-Tanu Weds Manu-Yun hi.
   आपका एक-एक वोट कीमती हो सकता है और यदि राजशेखर को मिलता है सर्वश्रेष्ठ गीतकार का सम्मान तो निश्चित रूप से मधेपुरा की धरती एक बार फिर गौरवान्वित होगी.तो,जल्द करें वोट.
  राजशेखर के गीत यूं ही (फिल्म-तनु वेड्स मनु) को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें.
अब बारी आपकी! बनायें मधेपुरा के राजशेखर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार.. अब बारी आपकी! बनायें मधेपुरा के राजशेखर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार.. Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 25, 2011 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.