![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgv2LBN78GLuFHSXIjsDL44gs8MC_Cn2qwyYOwWxfz4kYNFwqKllBNkuzh_42KwGF_KwGidvtp0IFx59I7b-5ua5Hw7KaUNJPeoE1D9ftbKVJqdIucQSfBMLSNmJ3oKMuCIm0Y1IXBuHfeF/s320/9611073747sharad+yadav.jpg)
अपने मधेपुरा दौरे के दूसरे दिन आज स्थानीय सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने जिले के अधिकारियों के साथ जिले में विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की. जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभाकक्ष में उन्होंने लगभग हरेक क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया.कई मामलों पर त्रुटि नजर आने पर श्री यादव ने प्रखंड के अधिकारियों को जम कर फटकार भी लगाई.इस समीक्षात्मक बैठक में शरद यादव के साथ संसदीय क्षेत्र के मंत्री नरेंद्र नारायण यादव तथा रेणु कुमारी कुशवाहा भी मौजूद थीं.उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से सम्बंधित पुख्ता तैयारी भी करने का निर्देश दिया.
बैठक के बाद श्री यादव ने उदाकिशुनगंज में बने कला भवन का भी उदघाटन किया. लगभग ६० लाख की लागत से बने इस कला भवन के उदघाटन के बाद उन्होंने यहाँ एक जनसभा को भी संबोधित किया.उन्होंने केन्द्र पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि वित्तीय मदद के मामले में केन्द्र बिहार की सहायता नही कर रही है.बिहार सरकार विश्व बैंक तथा अन्य संस्थाओं की मदद से ही बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर किये हुए है.
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj7pEP7pBcoZKpKodMrKCUpQvNbcZT0e1H2Yv66Yu_siY5OZXWjfG5EJpGoUzLynzAhaXXwU-CVXu5d36nVRtxfQO3G-7RfIjNoizWA13lBqgufyaUNGxXdduRgnc_NSoeNkpqKY0KO9GiA/s320/kal+bhavan.jpg)
शरद यादव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 22, 2011
Rating:
![शरद यादव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgv2LBN78GLuFHSXIjsDL44gs8MC_Cn2qwyYOwWxfz4kYNFwqKllBNkuzh_42KwGF_KwGidvtp0IFx59I7b-5ua5Hw7KaUNJPeoE1D9ftbKVJqdIucQSfBMLSNmJ3oKMuCIm0Y1IXBuHfeF/s72-c/9611073747sharad+yadav.jpg)
No comments: