जिले भर में ईद मिलन का सिलसिला रहा जारी: सांसद ने भी की शिरकत

|मधेपुरा टाइम्स टीम|29 जुलाई 2014|
जिले भर में ईद मिलन का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा. स्थानीय सांसद पप्पू यादव लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर मुस्लिम भाइयों से गले मिले और ईद की बधाइयाँ दी. सांसद ने कहा कि कोशी क्षेत्र ने पूरे भारत में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर रखी है. ईद का पर्व प्रेम और भाईचारे का सन्देश देता है और मैं सभी धर्म के लोगों से इसी सदभाव और सौहार्द की अपील करता हूँ.

      उधर जिले के गम्हरिया, पुरैनी, मुरलीगंज, चौसा सहित सभी प्रखंडों से धूमधाम से ईद मनाये जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं. जगह-जगह पर हिन्दू-मुस्लिम एकता का अद्भुत नजारा इस बार देखने को मिला और लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी.

      इस दौरान सभी जगह पुलिस प्रशासन तथा अधिकारी दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे और वे भी ईद के समारोह में शिरकत करते नजर आये.
जिले भर में ईद मिलन का सिलसिला रहा जारी: सांसद ने भी की शिरकत जिले भर में ईद मिलन का सिलसिला रहा जारी: सांसद ने भी की शिरकत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 29, 2014 Rating: 5

1 comment:

  1. main manniye M.P. ji se 1 question puchna chahunga ki har baar id , bakrid pe aap muslim bhaiyon ko iftar party dete hain . unke ghar jaakar unko mubarak baad dete hain . but kya aapne kavi holi ya diwali ya kisi hindu ke parw me kisi garibon ko khana khilaya hai. ya kisi ke yahan jaakar badhai di hai. aisa kyun mp sahab. kya aap sirf muslim bhaiyon ke hi neta hain . vote bank ki rajniti karna band kijiye mp sahab. hindu v aapke hi bhai hain jara inke parw pe v ghuma karen . aapko sabka support milega.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.