इस बैठक में सत्र 2026- 27 में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन को लेकर विमर्श हुआ। बैठक में एम एल टी कॉलेज के प्रभारी पीटीआई प्रिय रंजन ने सुझाव दिया कि जो कॉलेज अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग नहीं लेता है उसके खिलाड़ियों के लिए अलग से ट्रायल की भी व्यवस्था की जाए ताकि उस महाविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग ले सके। मधेपुरा कॉलेज के खेल प्रभारी रत्नाकर भारती ने सुझाव दिया कि एडमिशन के समय ही फॉर्म में विद्यार्थियों की रुचि का कॉलम हो ताकि कॉलेज के पीटीआई उनसे संपर्क कर सकें। इससे अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ेगी। आरएम कॉलेज के ड्रामा शिक्षक मकसूदन ने कहा की एक विद्यार्थी अधिकतम दो विधा में ही हिस्सा ले ताकि वह एकाग्र होकर अपने प्रतिभा को निखार सके। एसएनएस आरकेएस कॉलेज के संगीत शिक्षक डॉ गौतम कुमार सिंह ने कहा कि अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों को स्लीपर में ले जाना असुरक्षित है। इसलिए बाकी विश्वविद्यालय की तरह यहां भी खिलाड़ियों को थर्ड एसी से भेजने की व्यवस्था की जाए।
बीएनएमवी कॉलेज की डॉ. हेमा कश्यप ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जज किसी को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने के पीछे अपना मंतव्य सभी के सामने प्रस्तुत करें।
इसके साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक सामग्री की खरीद, अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कम टीमों की भागीदारी, महाविद्यालय द्वारा खर्च की लिमिट से खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता को अलग रखने जैसे मुद्दे पर भी विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो.(डॉ.) अबुल फज़ल ने की जबकि संचालन उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने की।
इस अवसर पर ब्रहमदेव कामत, चन्द्रशेखर अधिकारी, रत्नाकर भारती, डाॅ. रामकृष्ण यादव, डाॅ. पंकज कुमार शर्मा, डॉ.आरती, डाॅ. सतेन्द्र राय, दिनेश कुमार, शिंकु कुमार आनन्द, डाॅ. मदन मोहन कुमार, विनित राज, अमित कुमार, डाॅ. नागेन्द्र कुमार राय, नन्दन कुमार भारती, भानू कुमार, प्रेम कुमार, कुमार राजन, डाॅ. प्रेम सुन्दर प्रसाद, डाॅ. राम नरेश राय, प्रेम नाथ,नेहरू प्रसाद चौधरी, मो. खुर्शीद अंसारी, डाॅ. प्रभात रंजन, डाॅ. अरमान अंसारी, डाॅ. सुरेश कुमार निराला भी मौजूद रहे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 08, 2026
Rating:

No comments: