DPS जूनियर में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापिका अर्पणा कुमारी ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान बच्चे देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने खूब मस्ती की और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर संस्थापिका अर्पणा कुमारी ने कहा आज का दिन हमें देशभक्तों के बलिदान की याद दिलाता है। बच्चों को शुरू से ही देशभक्ति और अनुशासन के संस्कार देने चाहिए। DPS जूनियर का लक्ष्य सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनाना भी है। मुझे गर्व है कि हमारे बच्चे देशप्रेम के साथ आगे बढ़ रहे हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मौके पर शिक्षिका सिमरन सरकार, आसका सरकार, साक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्की सिंह, भानु प्रजापति तथा बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
DPS जूनियर में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 15, 2026
Rating:
No comments: