नगर परिषद मधेपुरा में होल्डिंग टैक्स कैम्प की तिथि विस्तारित करने का अनुरोध

नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत होल्डिंग टैक्स कटवाने को लेकर चलाये गए विशेष अभियान में आमजनों को काफी सुविधाएं मिल रही है। होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिए आये दिन नगर परिषद कार्यालय में आमजनों की भीड़ लगी रहती है। 

वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के बाद पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने नगर परिषद मधेपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को आवेदन देते हुए होल्डिंग टैक्स कैम्प की तिथि को विस्तार करने हेतु अनुरोध किया। पूर्व पार्षद ध्यानी यादव द्वारा जनहित में किये गए मांग को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने तत्काल आश्वासन देते हुए कहा कि वरीय अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद व विभागीय आदेश मिलने के बाद होल्डिंग टैक्स भुगतान की तिथि को विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता व प्रो. तेज नारायण यादव प्रदेश महासचिव (राजद) मौजूद रहे।


नगर परिषद मधेपुरा में होल्डिंग टैक्स कैम्प की तिथि विस्तारित करने का अनुरोध नगर परिषद मधेपुरा में होल्डिंग टैक्स कैम्प की तिथि विस्तारित करने का अनुरोध Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.