सचिव पंचायती राज विभाग द्वारा समीक्षात्मक बैठक, उर्वरक व एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान सचिव,पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में विभिन्न विषयों पर की जा रही कार्रवाईयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सचिव पंचायती राज विभाग ने जिला अंतर्गत सभी 40 गैस एजेंसियों के गोदामों में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण पर सतत निगरानी रखने तथा औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में जिले में की जा रही कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का लगभग शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
सचिव ने जिले में पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता एवं विस्तार की भी समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को मांग के अनुरूप शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को इससे जोड़ने का निर्देश दिया।
उन्होंने एलपीजी आपूर्ति को और सुदृढ़ करने, बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करने तथा उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रम या अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न न होने देने पर बल दिया।
अफवाहों पर नियंत्रण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिदिन नियमित रूप से प्रेस ब्रीफिंग करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 01, 2026
Rating:


No comments: