निरीक्षण के दौरान केंद्रीय पुस्तकालय में पठन-पाठन की व्यवस्था, पुस्तकों की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं पाठकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने पुस्तकालय को अधिक आधुनिक, सुसज्जित एवं उपयोगी बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ऑडिटोरियम परिसर के निरीक्षण के क्रम में आधारभूत संरचनाओं, रख-रखाव एवं स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित कर्मियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा लंबित मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त सब्जी मंडी, पानी टंकी, न्यू बस स्टैंड, पुरानी बस स्टैंड एवं निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण करते हुए आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय एवं ऑडिटोरियम जैसे सार्वजनिक स्थल आमजनों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने सभी विभागों को नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयास करने का निर्देश दिया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 02, 2026
Rating:


No comments: