बिहार में बढ़ते अपराध खिलाफ मधेपुरा में NSUI कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च

बिहार में बढ़ते अपराध खिलाफ आज मधेपुरा में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला । ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मुख्यद्वार पर NSUI कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ और नारेबाजी करते हुए आक्रोश मार्च भूपेंद्र नारायण मंडल चौक तक पहुंची । जहां प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गई।

 आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि आज बिहार में अपराध चरम पर है । लूट, हत्या, बलात्कार से अखबारों के पन्ने पटे रहते है । लेकिन बिहार के सत्ता पर काबिज डबल इंजन की सरकार संवेदनहीन बनी हुई है । महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे अपराध से लोग भयभीत है । आज महिलाएं घरों से निकलने से घबराती है । बिहार में एक के बाद एक वीभत्स और दिल दहला देने वाली घटना घटित हो रही है । सरकार की संवेदनहीनता अपराधियों के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचा रहा है । 

उन्होंने कहा कि आज सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय अपराध के खिलाफ मुखर होने वालो को चुप कराने में अपनी ऊर्जा लगा रहे है । जिससे साफ साबित हो रहा है कि सत्ता में अपराधियों को सरपरस्ती देने वाले लोग बैठे हुए सी।  बीते दिनों नालंदा में महिला के साथ  सरेआम हुई अभद्रता ने बिहार के जनता का आत्मा झकझोड़ दिया। 

जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि बिहार में  बढ़ते अपराध सुशासन राज का पोल खोल रही है । सुशासन का स्वांग रचने वाली डबल इंजन की सरकार जनता के सामने बेनकाब हो रही है । आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से NSUI प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, अंशु पासवान, सोनू कुमार, साजन कुमार, सत्यम कुमार, रविशंकर कुमार, लालबहादुर कुमार, मनीष कुमार, अभिजीत कुमार, दिलखुश कुमार, दीपक कुमार, संजीत कुमार, रामलखन कुमार, बसंत कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार समेत दर्जनों NSUI कार्यकर्ता मौजूद थे।


बिहार में बढ़ते अपराध खिलाफ मधेपुरा में NSUI कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च बिहार में बढ़ते अपराध खिलाफ मधेपुरा में NSUI कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.