बीएनएमयू कुलपति के खिलाफ जाँच की मांग, पप्पू यादव ने विजिलेंस को लिखा पत्र

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बीएनएमयू के कुलपति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके पूरे कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है।

गुरुवार को कुमारखंड प्रखंड के खुर्दा स्थित अपने पैतृक आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि कुलपति डॉ. विमलेन्दु शेखर झा के खिलाफ विजिलेंस, ईडी और सीबीआई से जांच कराने के लिए पत्र लिखा गया है। सांसद ने आरोप लगाया कि कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, जातिवाद और अव्यवस्था चरम पर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति ठप हो गई है और इसे लूट-खसोट का अड्डा बना दिया गया है। छात्र संगठनों द्वारा लगातार आंदोलन के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कुलपति पर गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर बर्खास्त करने की मांग की।

सांसद ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता जताई। जहानाबाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक लगाने की मांग की। विकास कार्यों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहारीगंज से भीमनगर रेलवे लाइन स्वीकृत हो चुकी है और सर्वे कार्य जारी है। पूर्णिया से पटना एक्सप्रेस-वे का मार्ग मधेपुरा के बभनगमा,  मुरलीगंज और कुमारखंड होते हुए तय किया गया है, जिसका टेंडर अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि कोसी-सीमांचल क्षेत्र में सड़क और रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। सहरसा में एम्स निर्माण और वीरपुर में हवाई सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही। साथ ही बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान मुनाफाखोरी का केंद्र बनते जा रहे हैं।

सीओ की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में शासन-प्रशासन की स्थिति कमजोर है। वहीं अन्य राज्यों के चुनाव और असम के मुख्यमंत्री पर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की।

जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, जरूरतमंदों को दी मदद

प्रेस कांफ्रेंस के बाद आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर समाधान किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दी गई। मौके पर बिनोद यादव, मुकेश यादव, राहुल कुमार, अजीर बिहारी, देवाशीष पासवान, अनिल अनल, शैलेन्द्र कुमार, बिट्टू यादव, सीताराम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)

बीएनएमयू कुलपति के खिलाफ जाँच की मांग, पप्पू यादव ने विजिलेंस को लिखा पत्र बीएनएमयू कुलपति के खिलाफ जाँच की मांग, पप्पू यादव ने विजिलेंस को लिखा पत्र Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.