अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, पांच शराबी भी पकड़े गए

मुरलीगंज मद्यनिषेध विभाग मधेपुरा की टीम ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज स्थित बजाज शोरूम के पास छापेमारी कर 64 बोतल 6.400 मिलीलीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान आशिष कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब सेवन करते हुए पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

मद्यनिषेध विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।



अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, पांच शराबी भी पकड़े गए अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, पांच शराबी भी पकड़े गए Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.