मृतक के बड़े भाई राहुल ने घटना को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
राहुल के अनुसार, मृतक राजकुमार करीब दो महीने पहले अपने भाई के साथ मजदूरी करने अंबाला गया था। गुरुवार को वह 10वीं कक्षा में नामांकन कराने के लिए अकेले ही अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बरौनी के पास ट्रेन में एक यात्री ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया।
मोबाइल चोरी को लेकर राजकुमार और आरोपी युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। राहुल का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी युवक ने जबरदस्ती राजकुमार को सहरसा में मधेपुरा जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि जिस युवक से राजकुमार की झड़प हुई थी, उसका आधार कार्ड उन्हें मिला है। आधार कार्ड के आधार पर संदिग्ध की पहचान मुकेश कुमार (निवासी: बिसहरिया गोट, महिखड़ बद्दो टोला, बरहरा कोठी, पूर्णिया) के रूप में की गई है।
बताते चलें कि सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा रेलवे पुल संख्या 100 के समीप शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने मिली थी जिसकी पहचान साहूगढ़ (वार्ड संख्या 5, मोरकाही टोला) निवासी राजकुमार के रूप में हुई थी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 04, 2026
Rating:


No comments: