कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में दिन-रात समर्पित हैं। उन पर अमर्यादित और घृणित टिप्पणी राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है। महागठबंधन की सोच इतनी नीचे गिर चुकी है कि वे प्रधानमंत्री जी की स्वर्गवासी माताजी के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यह केवल प्रधानमंत्री जी ही नहीं बल्कि हर भारतीय मां और महिला के सम्मान पर हमला है। कहा कि माँ का अपमान नहीं सहेगा बिहार.
पुतला दहन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, जिला प्रभारी दिवाकर सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद्र कुमार अकेला, युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार यादव, बिहारीगंज विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार यादव, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार राय, कंचन कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सेतु राज, गौरव सिंह, रमन कुमार, बाबुल कुमार, नगर महामंत्री कुणाल कुमार, नगर कोषाध्यक्ष बलराम पासवान, मंडल महामंत्री कुंदन कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत साह, मनीष कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 29, 2025
Rating:

No comments: