भाजपा नेता के मामा के घर हुई भीषण चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे 14.5 लाख के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब


मुरलीगंज में भाजपा नेता मुकेश सिंह के मामा के घर भीषण चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें भाजपा नेता के बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के गहने की चोरी हो गए। 

दरअसल नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित दिवंगत प्रो चतुरानंद सिंह के घर में शुक्रवार की रात भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में चोरों ने 13 लाख रुपए के सोने के जेवरात, डेढ़ लाख के चांदी के जेवरात सहित लाखों के सामान चुरा लिए हैं। थाना से सटे इस घर में हुए भीषण चोरी से शहर में हड़कंप मच गया है, लोग पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
 घटना के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बताया कि यह मेरे मामा स्वर्गीय चतुरानंद सिंह का घर है। उनके निधन के बाद मामी जी यहां अकेली रहती थी। हम लोगों का भी कीमती सामान इसी घर में रखा गया था। बेटी के शादी के लिए करीब 13 लाख के सोने के जेवरात और डेढ़ लाख के चांदी के जेवरात इसी घर में रखे थे  मामी जी इलाज के लिए पूर्णिया गई हुई है और इसी बीच चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में और क्या-क्या चोरी हुई है, इसका आकलन मामी के आने के बाद ही पता चल पाएगा। भाजपा नेता ने पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि थाने से महज कुछ ही दूर पर सेट इस घर में इतनी बड़ी भीषण की चोरी हो जाना एक बड़ी घटना है। 

फिलहाल घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गृह स्वामी बिना किसी सूचना के घर से बाहर थे। लंबे समय के लिए बाहर जाने से पूर्व थाना में घर खाली होने की सूचना दे देनी चाहिए। बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
(रिपोर्ट: संजय कुमार)
भाजपा नेता के मामा के घर हुई भीषण चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे 14.5 लाख के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब भाजपा नेता के मामा के घर हुई भीषण चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे 14.5 लाख के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 16, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.