आम बगान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में आज की घटना ने आमजनों को झकझोर कर रख दिया। बुधवार की अहले सुबह गमैल पंचायत के वार्ड एक में  संजीव सिंह के आम बगान में एक अज्ञात लड़के का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । पुलिस को भी फोन किया गया। 

लाश को आम के पेड़ से उतार गया। बाद में मृतक की पहचान 24 वर्षीय विकास कुमार के रूप में किया गया जो पूर्णिया जिला के बड़हरा थाना अंतर्गत पटरहा डीह टोला वार्ड 10 का बताया गया। आखिर घटना का कारण क्या था किस परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका या उसे लटका दिया गया, यह जांच का विषय है। पुलिस अगर इस पर गंभीरता से जांच करती है तो सच उजागर हो सकता है। 

(रिपोर्ट: रानी देवी/ मधेपुरा टाइम्स)

आम बगान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव आम बगान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 31, 2024 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.