मधेपुरा में राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप के समर्थन में एक जुट हुए कार्यकर्ता

आज शहर के एक निजी विवाह भवन परिसर में इंडिया गठबंधन की हुई अहम बैठक,महागठबंधन के सभी दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग।

राजद विधायक सह पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने पार्टी में अंतर कलह को किया सिरे से खारिज, कहा हम एक जुट होकर भारी बहुमत से जीत लेंगे चुनाव

मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल परिसर में रविवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व शिक्षा मंत्री व सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि चुनौतियां स्वीकार करना राष्ट्रीय जनता दल और इंडिया गठबंधन का दस्तूर रहा है। उन्होंने कहा कि हम बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिए हैं और आगे भी देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता खोज रही है कि दो-दो करोड़ नौकरी और 15-20 लाख रुपए खाता में देने वाले कहां है। सीमा सरहद की चौकसी में हम फेल कर रहे हैं। चीन प्रतिदिन आंख दिखा रहा है। यहां तक कि पड़ोसी देश नेपाल भी हमारी जमीन को कब्जा कर रहा है। किसान तबाह है और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पास लोकसभा चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है। संप्रदाय वाद और नफरत वाद के बदौलत देश चलाने वालों के इरादा को जनता समझ चुकी है। 

उन्होंने कहा कि राजद में कहीं कोई अंतर कलह नहीं है। यह विरोधियों का शगुफा है। विरोधी इस बात पर हम लोगों को उलझाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक न्याय और समाजवाद के योद्धा लालू प्रसाद यादव के सिपाही है। इंडिया गठबंधन में कोई भी मतभेद नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन अजेय बहुमत से जीतेगी। 

वहीं इंडिया गठबंधन समर्थित लोकसभा प्रत्याशी राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप ने कहा कि विकास और रोजगार के एजेंडा पर चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। कोसी का लाइफलाइन कहा जाने वाला एनएच 106 और एनएच 107 पिछले 10 वर्ष में बनकर तैयार नहीं हुआ। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे।
(रिपोर्ट: कुमार शंकर सुमन, उप संपादक)
मधेपुरा में राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप के समर्थन में एक जुट हुए कार्यकर्ता मधेपुरा में राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप के समर्थन में एक जुट हुए कार्यकर्ता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 14, 2024 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.