हॉली क्रॉस स्कूल में विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के अवसर पर हॉली क्रॉस स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई. इस वर्ष विज्ञान दिवस के थीम ‘‘विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी’’ तथा विज्ञान के क्षेत्र में भारत के नये उपलब्धियों पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के परियोजना, प्रारूप (मॉडल) तथा पावर प्वाइंट प्रस्तुति तैयार किया तथा प्रदर्शित किया. नवम् वर्ग के छात्रों ने पी०पी०टी० के माध्यम से इसरो, नासा, तथा भारत के प्राचीन काल से लेकर अबतक के उपलब्धियों को प्रदर्शित किया.

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) अशोक कुमार यादव विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र (बी० एन० एम० यू०, मधेपुरा) ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया है. प्रत्येक प्रतिभागी अत्यंत ही सुंदर ढंग से वैज्ञानिकता के साथ अपने प्रारूप को प्रदर्शित किया. उन्होंने मुख्य विषय में प्रकाश संश्लेषण, कार्बनचक्र, नाइट्रोजनचक्र, परमाणु संरचना, से लेकर आधुनिक तकनीक और अंतरिक्ष उपलब्धियां जैसे- चंद्रयान-3, सूर्ययान, (आदित्य एल० वन०) और गगन यान को समाहित किया. नवम् की छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिकों और अन्वेषकों के रूप में स्वयं को प्रस्तुत किया. जैसे-पलक (इंदिरा हिन्दुजा) आयुषी (रितु श्रीवास्तव) आयुषी कृष्णा (कल्पना चावला) सुमेधा (सुनीता विलियम्स) श्रेयसी (मेडम क्युरी). 

वहीं पाँचवी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सौरमंडल को विभिन्न ग्रहों के रूप में प्रदर्शित किया, जो बहुत ही आकर्षक रहा. छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों के निर्देशन में इन सारे कार्यो को किया. विद्यालय के विज्ञान शिक्षक पी०जी०टी० भौतिकी इंचार्ज मोती उररहमान सर के निर्देशन में यह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई और इसमें विद्यालय के वरीय शिक्षक रसायन शास्त्र मनी कुमार शर्मा, कुमार रणविजय जीवविज्ञान के, कृष्णा कुमार एवं डायरेक्टर अमरेन्द्र कुमार झा के निर्देशन में यह पूरा विज्ञान दिवस प्रदर्शनी आयोजित किया गया जो बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन रहा.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार यादव विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान (बी० एन० एम० यू०, मधेपुरा) ने बच्चों और शिक्षकों के इस प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की. विद्यालय के सचिव गजेन्द्र कुमार ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर गर्व का अनुभव किया और इस तरह के आयोजन हेतु सबको प्रोत्साहित किया. 

वहीं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर विद्यालय सचिव गजेन्द्र कुमार तथा विद्यालय प्राचार्य डा० बन्दना कुमारी ने सम्मानित किया. विद्यालय प्राचार्य डा० बन्दना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की.

हॉली क्रॉस स्कूल में विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हॉली क्रॉस स्कूल में विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 29, 2024 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.