मौके पर 150 गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री तथा 10 वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले डा.विजय मंडल, सेवानिवृत्त शिक्षक महादेव मंडल तथा देवनारायण मंडल को क्रमशः सेवाश्री" सम्मान तथा ज्ञानदाता श्री" सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। श्रीमती रीता देवी (रसोईकर्मी) जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने बच्चों को पढ़ाया और उनके ही प्रयास से उनके पुत्र इनकम टैक्स ऑफिसर बन पाए उनकी माता को भी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।
मौके पर संबोधित करते हुए अखिल भारतीय गंग्रता विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है समाज के निचले पायदान के लोगों तक शिक्षा का अलख जगाना तथा गंगोत्री समाज में जो शिक्षा के प्रति उदासीनता है, उसमें जागृति लाकर बच्चों के साथ-साथ समाज के लोगों को भी विकसित करना संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने संगठन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सामाजिक कार्यों की भी चर्चा की। संगठन की ओर से स्पीक टकराव खेल के 20 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तथा उन्हें खेल सामग्री भी दिया गया। कार्यक्रम को संगठन के संयोजक विश्वम्भर मंडल, उपाध्यक्ष सुबोध मण्डल,सचिव केम्पू मंडल,कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार, संयुक्त सचिव रमेश मंडल, कपिल मंडल, दिलीप मंडल, बिहारीगंज प्रखंड अध्यक्ष डॉ० दिव्य प्रकाश,रुपौली प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, महामंत्री शगोपाल कृष्ण गौतम आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर शुभम कुमार, मोती लाल मंडल, ललन मंडल, अधिवक्ता अजय मंडल, विजय मंडल इत्यादि समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
No comments: