मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार सरकार पटना द्वारा संकल्प संख्या 383 18.11.2016 में निहित प्रावधान के आलोक में मधेपुरा बीस सूत्री के अध्यक्ष उपाध्यक्षों के सदस्यों का निम्न रूप से नामित किया गया है.
बीस सूत्री के पदेन अध्यक्ष बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को बनाया गया, जबकि मधेपुरा जिला राजद के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया, वहीं रमेश ऋषिदेव पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड को द्वितीय उपाध्यक्ष बनाया गया.
गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीस सूत्री के गठन होने से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया है.
राजद के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव बने बीस सूत्री के उपाध्यक्ष
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 19, 2023
Rating:

No comments: