बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में दीपोत्सव दीपावली धूमधाम से एवं शांतिपूर्वक संपन्न

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में दीपोत्सव दीपावली धूमधाम से एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

 इस अवसर पर बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में माता लक्ष्मी,गणेश, रिद्धि, सिद्धि तथा कार्तिक भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी। हर साल की परंपरा के अनुसार इस साल भी मूर्ति स्थापित कर भव्य तरीके से पूजा अर्चना कर उक्त पर्व को मनाया गया। दूसरी ओर रेलवे दुर्गा मंदिर परिसर में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर बंगाली रीति रिवाज से  पूजा अर्चना की गई। 

बड़ी दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रतन चंद दास ने बताया कि लक्ष्मी,गणेश, रिद्धि, सिद्धि, कार्तिक भगवान की मूर्ति बंगाल के रायगंज से आए मुख्य कारीगर रामपाल एवं उसके सहयोगियों के द्वारा बनवाया गया। मूर्ति विसर्जन भैया दूज पर्व के बाद किया जाएगा। अन्य सालों की अपेक्षा इस बार पटाखों की बिक्री भी खूब हुई। बच्चों एवं युवाओं ने इस बार दोगुनी उत्साह से दीपावली मनाया। यह उत्साह इसलिए भी दोगुनी हो गया कारण भारत ने पाकिस्तान पर चार विकेट से जीत हासिल कर दीपावली पर्व के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। 

मंदिर कमेटी की ओर से अध्यक्ष रतनचंद दास,सचिव राजेश साह, उप सचिव डा देवनारायण महतो,अवधेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, रिंकू जायसवाल के अलावे तुताय बनर्जी, स्वतंत्र तिवारी, डा.रंजीत के अलावे अन्य मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: रानी देवी)

बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में दीपोत्सव दीपावली धूमधाम से एवं शांतिपूर्वक संपन्न बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में दीपोत्सव दीपावली धूमधाम से एवं शांतिपूर्वक संपन्न Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 25, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.