बताया गया कि पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह शुक्रवार को ग्वालपाड़ा गए हुए थे। रात लगभग सवा आठ बजे वे अपनी कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके गांव से पहले और टिक्कर टोला से आगे कृष्ण मंदिर के समीप तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उन्हें रोका। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष ने कार रोक दी, लेकिन गाड़ी स्टार्ट ही थी। इसके बाद अपराधियों ने उन्हें एक के बाद एक चार गोली मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीरों और अासपास के लोगों के द्वारा हल्ला करने पर स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उनके परिजनाें को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन व शुभचिंतक भी घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन कारणों पर फिलहाल कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया गया कि पैक्स अध्यक्ष विपिन काफी मिलनसार व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कार में विपिन सिंह अकेले ही ड्राइव कर जा रहे थे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 29, 2022
Rating:


No comments: