पर्यावरण संरक्षण को आगे आएं युवा : कुलपति

मानव जीवन में प्रकृति- पर्यावरण का काफी महत्व है। हम अपने जन्म से लेकर मृत्युपर्यन्त प्रकृति-पर्यावरण पर पर निर्भर हैं। अतः प्रकृति-पर्यावरण का संरक्षण हमारा युगधर्म है और इस युगधर्म को निभाने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है।

यह बात कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण ने कही। वे शनिवार को अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 74वें स्थापना दिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

कुलपति ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते औद्योगिकिकरण एवं अन्य कारणों से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। इससे हम सभी चिंतीत हैं।   युवा वर्ग भी प्रकृति-पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सजग एवं जागरूक है। 

उन्होंने कहा कि अभाविप देश के युवाओं का स्थापन दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण का महाअभियान काफी सराहनीय है। यह पेड़ों की घटती संख्या की समस्या के समाधान की ओर एक अच्छी और सफ़ल पहल साबित होगी।

 मौके पर कुलसचिव मिहिर कुमार ठाकुर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और उसके कारण बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से पूरी दुनिया परेशान है। हमें इससे बचने हेतु अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। 

विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने बताया कि अभाविप शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजजिक परिवर्तन एवं पर्यावरण-संरक्षण आदि कै लेकर निरंतर सक्रिय हैं। इसने अपने आयाम विकासार्थ विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थी के साथ अभियान की शुरुआत की है। साथ ही वृक्ष मित्र अभियान के तहत पूरे देश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। इसके तहत बिहार में पांच लाख पौधा लगाया जाएगा।

इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका, उपकुलसचिव (शै.) डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, अभाविप के प्रांत शोध कार्य सह प्रमुख सह बीएनएमयू के सीनेट सदस्य रंजन यादव, विभाग सह संयोजक नीतीश यादव, जिला संयोजक सौरव कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समीक्षा यदुवंशी, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

पर्यावरण संरक्षण को आगे आएं युवा : कुलपति पर्यावरण संरक्षण को आगे आएं युवा : कुलपति Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 09, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.