इसरार अहमद व विनीत कुमार आर्यन को जन अधिकार पार्टी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा के द्वारा पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादवजी के निर्देश पर मो इसरार अहमद (वार्ड पार्षद) को जन अधिकार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का मधेपुरा जिलाध्यक्ष एवं विनीत कुमार आर्यन (जिला पार्षद प्रतिनिधि) को जन अधिकार पार्टी मधेपुरा का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारी इसरार अहमद और बीके आर्यन ने कहा कि हमारे जैसे साधारण सामाजिक व्यक्ति को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मदारी दी है इसके लिए हम जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राघबेन्द्र बाबू के बहुत-बहुत शुक्रगुजार हैं । साथ ही आशा एवं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी के शिष्ठाचार नियमो को पालन करते हुए नेताजी और पार्टी के सेवा, मदद और संघर्ष के भाव को जन-जन तक पहुंचा कर नये और विकसित बिहार बनाने के सपने को अग्रणी भूमिका निर्वहन करेंगे।

मौके पर जाप जिलाध्यक्ष मोहन मंडल और पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामकुमार यादव ने इस फैसले पर हर्ष जताया और कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय स्वागत योग्य है और नवनियुक्त पदाधिकारी के आने से संगठन और धारदार होगा। हर्ष व्यक्त करने वालो में पूर्व मुखिया अजिर बिहारी, अनिल अनल, पुष्पेंद्र पप्पू, प्रिंस गौतम, युवा परिषद जिलाध्यक्ष गोपी कृष्ण उर्फ वीडियो यादव, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यदुवंशी, सीतराम यादव,कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान, पप्पू बिग्रेड जिलाध्यक्ष भानु प्रताप, महिला नेत्री नूतन सिंह, कला क्रांति, प्रियंका गुप्ता, कार्यलय उपसचिव शैलेन्द्र कुमार,युवा रंजन, नीतीश कुमार,प्रवीण पप्पू, दिलीप सम्राट, उपमुखिया वरुण यादव, सतीश कुमार, दीपक कुमार, दीपक रस्तोगी, छात्र विवि उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर, मिथुन यादव, अमन रितेश, रौशन बिट्टू, सामन्त यादव, पिंटू यादव, अजय कुमार, मो सलाम, राजा कुमार, आनंद शंकर, अनुज रॉकी, मिथुन किंग, ई अनुज आर्या, रौशन आर्या, मो इरफान, बिटटू सिंह, निगम सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

इसरार अहमद व विनीत कुमार आर्यन को जन अधिकार पार्टी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इसरार अहमद व विनीत कुमार आर्यन को जन अधिकार पार्टी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 05, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.