द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मनाई खुशियाँ

एनडीए द्वारा  द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जिले के मुरलीगंज प्रखंड पंचायत के गम्हरिया गांव के आदिवासी मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. जहां लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मना रहे हैं. 

सभी आदिवासी पुरुष-महिला-बच्चों ने अपने पारंपरिक ढोल नगाड़े के साथ नाचते और गाते खुशी जाहिर किया. उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज से ये राष्ट्रपति पद के लिए पहली महिला उम्मीदवार होंगी, इसलिए हमारा समाज आज खुशियाँ मना रहा है.

आदिवासी समाज के लोगों ने बताया कि बताया कि देश के आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि हमारे समाज के लोगों को देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के रूप में स्थान दिया जा रहा है. हम लोगों को उम्मीद है कि उनके राष्ट्रपति बनने से हमारे समाज का चौमुखी विकास होगा. इस ऐतिहासिक फैसला के लिए हम देश के प्रधानमंत्री  एनडीए के नेतागण को धन्यवाद देते हैं.




द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मनाई खुशियाँ द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मनाई खुशियाँ Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 22, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.