प्राथमिकी सुशिला देवी के आवेदन पर बिहारीगंज थाना कांड संख्या 134/ 2022 दर्ज किया गया है।जिसमें घटना की लिखित जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि उसके घर के आने-जाने के निजी रास्ता को अकल यादव पिता स्वर्गीय सेवक यादव जो उसके पति के फरिकान हैं। जबरन विवाद हमेशा करता रहता है। उपरोक्त विवाद का निपटारा भी ग्राम कचहरी के द्वारा किया गया इसके बावजूद उसके द्वारा बार-बार जान मारने की धमकी दिया जाता था। 24 मई की रात अकल यादव, ललन यादव, सिंटू यादव, पिंकु कुमार समेत अन्य के द्वारा हथियार से लैस होकर उसी रास्ते वाले जमीन पर गाली गलौज देकर ललकारने लगा। प्रतिकार करने पर आरोपियों के द्वारा गोली चला कर उसके घर के पांच सदस्यों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसका इलाज आज भी पूर्णिया में जारी है।
आवेदिका के कथनानुसार अभी भी आरोपी ललन यादव और सिंटू यादव बंदूक चमका कर बोल रहा है,कि इलाज करा कर आएगा। अगर बच गया तो अबकी बार नहीं बचेगा। इसको लेकर पीड़िता ने वरीय पदाधिकारियों से मांग किया है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो ताकि उसे न्याय मिल सके।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

No comments: