घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार जौतेली पंचायत वार्ड 9 रामपुर डेहरू निवासी मनोहर कुमार मेहता गुरुवार को अहले सुबह घर से टहलने निकले इसी बीच वह व्यक्ति गुम हो गया। बाद में पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली उसके दाहिने कनपटी में लगी है।
अन्य ग्रामीणों की माने तो वह सुबह अपने निकट की मृत चाची को भी देखने की जाने की बात कर रहा था । इसी दौरान संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसे उक्त स्थल से किसी व्यक्ति के द्वारा दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गयी। वहीं परिजनों की माने तो गत 13 मार्च को मनोहर कुमार मेहता के द्वारा वरीय पदाधिकारियों को कोई आवेदन दिया था। जबकि थानाध्यक्ष रनवीर कुमार ने बताया कि उन्हें थाना पर आवेदन नहीं दिया गया है। वरीय पदाधिकारियों के द्वारा उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है। वहीं उक्त घटना को राजनीतिक विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक अपने पीछे पांच पुत्री छोड़कर गया है। वहीं थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि कांड के हर पहलू को पुलिस बारीकी से खंगाल रही है।इसके पश्चात हीं घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 31, 2022
Rating:

No comments: