मुख्यमंत्री के 70 वां जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा केक

मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के एकलव्य कोचिंग सेंटर के प्रांगण में सोमवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर चौधरी की अध्यक्षता  में बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में केक काटकर मनाया। साथ ही नीतीश कुमार  द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। 

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पूरे लॉकडाउन के समय हमारी सरकार ने जनता को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया ।  मौके पर अशोक कुमार यादव शंभू यादव अशर्फी मेहता प्रदीप मंडल कमल चौधरी राम प्रकाश गुप्ता लक्ष्मण मंडल विजेंद्र कुमार ब्रह्मदेव मेहता नरेश यादव सिकंदर यादव घनश्याम राम सहित जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।



मुख्यमंत्री के 70 वां जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा केक मुख्यमंत्री के 70 वां जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा केक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 02, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.