किसान सत्याग्रह यात्रा की तैयारी का जायजा लेने घैलाढ़ पहुँचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में किसान सत्याग्रह यात्रा की तैयारी का जायजा लेने शनिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. घैलाढ़ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एस.के. सौरव ने उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम किया जायेगा. 

उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम को लेकर 21 फरवरी को बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक प्रमोद सिंह यादव आदि अन्य नेताओं का आगमन होना सुनिश्चित हुआ है. जिसके दौरे के निरीक्षण हेतु तैयारी का जायजा लेने व किसान सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव व पंकज यादव पहुंचे हैं. 

मौके पर शत्रुघ्न चौधरी, विष्णुदेव मंडल, राजेश कुमार, इम्तियाज आलम आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

किसान सत्याग्रह यात्रा की तैयारी का जायजा लेने घैलाढ़ पहुँचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष किसान सत्याग्रह यात्रा की तैयारी का जायजा लेने घैलाढ़ पहुँचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.