5 साल बाद बिहार राज्य धार्मिक बोर्ड के कमेटी के गठन पर सिंहेश्वर में खुशी का इजहार

5 साल बाद बिहार राज्य धार्मिक बोर्ड के कमेटी के गठन पर सिंहेश्वर में खुशी का इजहार किया गया। सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कमेटी के गठन के बाद इमानदार और स्वच्छ छवि के व्यक्ति न्यास बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं । अध्यक्ष अखिलेश जैन के नेतृत्व में धार्मिक न्यास के विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं सदस्य सियाराम यादव ने भी अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं सिंहेश्वर मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य सरोज सिंह ने 5 साल के बाद कमेटी के गठन पर अध्यक्ष अखिलेश जैन के साथ सभी सदस्यों के साथ विधायक रत्नेश सादा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्थाई कमेटी के गठन के बाद 5 वर्षों से धार्मिक स्थल का रूका हुआ विकास गति पकड़ेगा। खासकर सिंहेश्वर मंदिर पर उनकी विषेश आस्था है। इसके सौंदर्यीकरण पर विषेश ध्यान दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा ने कहा इनके नेतृत्व में सिंहेश्वर मंदिर में नए आयाम लिखे जाएंगे। मंदिर के कई अधूरे काम पूरे होंगे।

ये बने न्यास समिति के सदस्य: अध्यक्ष अखिलेश जैन को बनाया गया। वहीं 9 और लोगों को सदस्य बनाया गया। जिसमें विधानसभा सदस्य हरी भूषण ठाकुर, सोनवर्षा के विधायक रत्नेश सादा, एमएलसी नीरज कुमार, पूर्व एमएलसी डाॅ. रणवीर नंदन, ललित नारायण विवि संस्कृत, दरभंगा के विभागाध्यक्ष कालिका दत्त झा, पटना के बड़ी पटनदेवी के पुजारी विजय गिरी, बगही मठ सीतामढ़ी के महंत शुकदेव दास, गया के बिष्णुपद मंदिर के चंदन कुमार सिंह, पटना के अधिवक्ता गणपति त्रिवेदी को शामिल किया गया है।


5 साल बाद बिहार राज्य धार्मिक बोर्ड के कमेटी के गठन पर सिंहेश्वर में खुशी का इजहार 5 साल बाद बिहार राज्य धार्मिक बोर्ड के कमेटी के गठन पर सिंहेश्वर में खुशी का इजहार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 05, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.