मधेपुरा जिले के बिहारीगंज स्थित चंडिका स्थान धर्मशाला में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का वर्चुअल महा सम्मेलन हुआ। केन्द्रीय और प्रांतीय नेता बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन के तहत स्थानीय पार्टीजनों से मुखातिब हुए।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। नल जल योजना में लूट मची हुई है। अफसरशाही चरम पर है। आम लोग इस व्यवस्था में हर स्तर पर त्रस्त हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में इस निकम्मी सरकार का जाना तय है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पूर्णिया के प्रभारी कैशर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार का चुनाव पूरे देश में बदलाव लाएगा। जनता आशा भरी नजरों से हमारी ओर देख रही है। उन्होंने सभी पार्टीजनों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार निजीकरण के नाम पर बेरोजगारी बढ़ा रही है। साथ ही आरक्षण भी खत्म कर रही है। देश में बहुजनों-पिछड़ों, दलितों-आदिवासियों के लिए जो कांग्रेस ने किया है वह आज तक कोई और नहीं कर सका।
इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा बिहार की भाजपा-जदयू सरकार ने बिहार को बदहाल कर रखा है। इस बार बिहार में परिवर्तन तय है। उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में बदलाव लाने के बाद फिर बिहार में खुशहाली लाने का संकल्प लेकर अभी से जुट जायें।
मौके पर विजय जैन, प्रमोद कुमार पप्पू , डाॅ. दीपक सिंह , मुन्ना सिंह खोखा सिंह, सुमन झा, प्रकाश झा चितरंजन सिंह आदि मौजूद थे।
(नि. सं.)
'बिहार का चुनाव पूरे देश में बदलाव लाएगा': कांग्रेस का वर्चुअल महा सम्मेलन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2020
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2020
Rating:

No comments: