बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सबलोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रेणु कुशवाहा ने कहा कि जनता की डिमांड पर वे बिहारीगंज से विधान सभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि राजद से चल रहे गठबंधन की बात पर उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। वे विभिन्न पंचायतों में जा-जाकर अपने पुराने नेताओंं तथा कार्यकर्ताओं से मिल रही है। सभी जाति व धर्मों के लोग पूरी तरह से चुनावी मैदान में आने की सहमति प्रदान कर रही है। डॉ. कुशवाहा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने नीतीश सरकार की नाकामियों को रेखाकिंत करते हुए कहा कि नीतीश सरकार में सिस्टम फैल हो गया है। पदाधिकारियों के सामने समस्याओं को लेकर जनता भटक रही है किंतु संबंधित पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हांेने कहा कि हर जगह रिश्वत का राज है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बिहार में हत्या, लूट, चाेरी, बलात्कार आैर जमीन विवाद चरम पर है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य की बदहाली पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में भवन तो है किंतु पठन-पाठन की संस्कृति पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। पढ़ाई के बिना बच्चों की भविष्य अंधकारमय हो गया है।
उन्होंने कहा कि जहां तक सड़क का सवाल है एनएच-106 तथा 107 वर्षों से जीर्णोधार की बाट जोह रही है। एेसी हालत में परिवर्तन की जरुरत है। नीतीश का साथ छोड़ने जैसे सवाल पर उन्होंने कहा कि चूंकि उनके पति भाजपा के टिकट पर मधेपुरा लोक सभा से चुनाव लड़ रहे थे लिहाजा यह उनका दायित्व था कि वे नीतीश का साथ छोड़कर अपने पति की मदद करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोग बाहरी और भीतरी का सवाल उठा रहे थे लेकिन आज स्थानीय विधायक के खिलाफ जन-जन में आक्रोश है। यहां तक की लोग उनकी अर्थी जुलूस निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं हर जगह सत्ताधारी दल के विधायकों का विरोध हो रहा है.
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)

जनता की मांग पर बिहारीगंज विधान सभा से चुनाव लड़ेगी डाॅ. रेणु कुशवाहा
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2020
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2020
Rating:

No comments: