
बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार झा ने की जबकि मंच संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य रौशन कुशवाहा ने किया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपीन कामती सहित क्षेत्रीय प्रभारी गिरीश चन्द्र ठाकुर मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और हर बूथ पर दस डिजिटल युथ को जोड़ना है एवं डिजिटल माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना है। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिपिन कामती ने कहा कि हर एक पंचायत में भाजयुमो अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को जोड़ेगी ताकि आगामी विधानसभा में हमारी गठबंधन के उम्मीदवार आसान जीत हासिल कर सकें । क्षेत्रीय प्रभारी गिरीश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि बूथ स्तर पर बनाये गये दस युवा डिजिटल माध्यम से सरकार के किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे जो बीजेपी के जीत में अहम योगदान देंगे।
मौके पर मौके पर जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रंजन यादव रवि अरुण मंडल, सुबोध सिंह,योगेन्द्र राम प्रखंड अध्यक्ष , जयप्रकश पासवान, निरंजन झा,पवन झा,बिलाश शर्मा, नारायण चौधरी,अभिमन्यु झा,महामंत्री गुलशन कुशवाहा,वरुण सिंह,आशीष कुमार, संतोष ठाकुर,जितेंद्र चंद्रवंशी ,विशाल चंद्रवंशी विकास, चंद्रवंशी, संतोष कुमार ,बाबूलाल गुप्ता, संतोष कुमार साह, राजन झा,पिंटू चंद्रवंशी, मुरलीधर कुमार ,प्रकाश कुंवर,रवि झा, दीपक आरव, आशीष ठाकुर,आशीष झा, राजकिशोर शर्मा, रोहित शर्मा, सुमित गुप्ता, दिवाकर गुप्ता इत्यादि मौजूद थे।

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है: स्वदेश
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 13, 2020
Rating:

No comments: