मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर-ग्वालपाड़ा सड़क मार्ग पर डोरही पुल व बलुआ मोड़ के बीच रविवार की सुबह 7 बजे हथियार का भय दिखाकर मवेशी व्यापारी से 40 हजार रूपये लूट लिया।
घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि बिहारीगंज के कुस्थन निवासी मो.सुभान के बेटे मो.इरफान एवं हथिऔंधा निवासी मो.इस्लाम के बेटे मो.तजमूल से 40 हजार रूपये लूट लिया। उक्त दोनों व्यापारी बिहारीगंज से सरौनी की ओर एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच उक्त घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष द्वारा उक्त अपराधी का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष के अनुसार अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। वहीं थानाक्षेत्र में लगातार हो रहे वारदात से पुलिस प्रशासन के साथ साथ आमजनों को भी परेशानी में डाल दिया है। वहीं शनिवार के दिन में अपराधियों द्वारा खुलेआम फायरिंग करते हुए सरौनी चौक पर दहशत भी फैलाया था। इसके बाद रविवार की सुबह लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस दोनों मामले में अपराधियों की तलाश कर रही है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

मवेशी व्यापारी से लूट तो फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 16, 2019
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 16, 2019
Rating:

No comments: