शुक्रवार की सुबह-सुबह मधेपुरा जिले के पुरैनी थानाक्षेत्र के औराय ग्राम कचहरी के सरपंच बीबी मुस्तरी के प्रतिनिधि मोहम्मद पप्पू पर बकरी विवाद सुलझाकर लौटने के क्रम में हुई गोलीकांड में पीड़ित सरपंच के भाई अब्दुल कलाम द्वारा पुरैनी थाना में 9 नामजद लोगों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
इस बाबत थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद पप्पू पर हुए गोलीकांड में पुरैनी थानाकांड संख्या 118/19 के तहत थानाक्षेत्र के अम्बेदकर नगर के 9 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर प्राथिमिकी दर्ज कर ली गयी है। जिसमे से 6 नामजद ध्रुव शर्मा, मेघो शर्मा, कृष्ण कुमार, विनय कुमार, सुरेश शर्मा, एवं अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीन अन्य नामजद अभियुक्त चन्देश्वरी शर्मा, प्रमोद शर्मा एवं सहेन्द्र सिंह भी जल्द गिरफ्तार कर लिये जायेंगे । लगातार छापेमारी की जा रही है।

सरपंच प्रतिनिधि गोलीकांड: 9 नामजद अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, 6 गिरफ्तार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 15, 2019
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 15, 2019
Rating:

No comments: